Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आजसू अपने दम पर लड़ रही चुनाव, भाजपा से फर्क नहीं पड़ता : चंद्रप्रकाश चौधरी
झारखंड

आजसू अपने दम पर लड़ रही चुनाव, भाजपा से फर्क नहीं पड़ता : चंद्रप्रकाश चौधरी

November 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू के उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा आग उगलने के बाद आजसू ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने जब आजसू के वर्तमान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पर परिवारवाद का आरोप लगाया, तो फिर रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई। इस मुद्दे पर गुरुवार को क्षेत्र के दौरे पर निकले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सीधे तौर पर कह दिया कि आजसू अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा सीट पर आजसू ने उम्मीदवार घोषित किया है। आजसू को भाजपा नेताओं के किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता है ।

चंद्रप्रकाश चौधरी ने यहां तक कहा कि भाजपा नेताओं से जाकर सवाल पूछिए कि जनता किसके साथ है, और किसे विधायक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को समर्थन दे रही है। आजसू ने सुनीता चौधरी को इस बार रामगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है और उनके पक्ष में लगातार प्रचार भी हो रहा है। उनके पीछे जो जनसैलाब है, वह यह साबित कर रहा है कि रामगढ़ की जनता किसे विधायक पद पर देखना चाहती है। भाजपा अपना काम करें, आजसू अपना काम कर रही है।
लगातार मिलन समारोह में शामिल हो रहे चंद्रप्रकाश और सुनीता
रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को उम्मीदवार उसी वक्त घोषित कर दिया गया था, जब सांसद पद की शपथ चंद्र प्रकाश चौधरी ले रहे थे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा लगभग एक महीने पहले आजसू नेताओं ने रांची में बैठक करने के बाद की। विधानसभा चुनाव की घोषणा 1 नवंबर को हुई, लेकिन इससे पहले ही आजसू नेताओं ने अपना उम्मीदवार और विधायक चुन लिया था। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता चौधरी लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। लगातार मिलन समारोह का आयोजन भी हो रहा है। लोग आजसू का दामन भी थाम रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में चंद्रप्रकाश और सुनीता कभी साथ तो कभी अकेले शिरकत कर रहे हैं। पोचरा लोको कॉलोनी, रामगढ़ शहर के नई सराय बस्ती समेत कई स्थानों पर आजसू पार्टी में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन सभी स्थानों पर चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए और उन्होंने आजसू के द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के विकास मॉडल को देखकर ही गिरिडीह के लोगों ने उन्हें सांसद बनाया है। रामगढ़ अभी राज्य में विकास में नंबर वन के पायदान पर है। लेकिन इसे देश के नंबर वन जिले में शामिल करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपरिणीति ने सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए शूटिंग की, 15 दिन तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रहेंगी
Next Article आपदा प्रबंधन की दिशा में सामंजस्य बिठाने के लिए एससीओ सर्वोच्च मंच : अमित शाह

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.