Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 11:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी निवेश कुमार सहित तीन गिरफ्तार
झारखंड

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी निवेश कुमार सहित तीन गिरफ्तार

January 11, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (पीएलएफआई ) सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी निवेश कुमार सहित तीन लोगों को रांची पुलिस की सूचना पर बिहार के बक्सर पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 लाख रुपये, एक कार और 14 से अधिक फोन बरामद हुए हैं। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ झारखंड की पुलिस ने लूक ऑउट नोटिस भी जारी कर रखा है।

गिरफ्तार लोगों में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी रांची के धुर्वा स्थित आदर्श नगर निवासी

निवेश कुमार , खूंटी जिले के कुम्हार टोली निवासी शुभम कुमार पोद्दार, और जगन्नाथपुर थाना निवासी ध्रुव कुमार शामिल है। पुलिस ने बिहार-यूपी को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक कार वहां से तेज गति से निकली।इसके बाद औद्योगिक थाने की सीमा में उसे रोका गया। तलाशी के दौरान उन युवकों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। उनके पास से 12 लाख रुपये मिले। इस बारे में पूछताछ होने लगी। तीनों ने स्वयं को झारखंड का निवासी बताया। पूछताछ में वहां की पुलिस ने बताया इनके खिलाफ प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई को मदद करने की शिकायत इसी माह की छह तारीख को दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल नंबर की कार भी जब्त की गई है। जिसमें वे सफर कर रहे थे।

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि तीनों को रिमांड पर लेकर रांची लाया जाएगा। इसके लिए धुर्वा थाने की पुलिस बक्सर के लिए रवाना हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस ने निवेश कुमार के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित आवास में बीते रविवार की देर रात छापेमारी की थी। वहां से पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के लेवी के 61.31 लाख रुपये के साथ निवेश के पिता सुभाष पासवान और भाई प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया था।

निवेश कुमार के पिता-भाई ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दिनेश गोप के लिए निवेश पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम, स्काॅटलैंड से उम्दा किस्म हथियार मंगाता था। वह पिस्टल, रिवाल्वर के साथ एके-47 जैसे हथियार भी मंगाता था और दिनेश गोप तक पहुंचाता था। मालूम हो कि

रांची पुलिस की टीम ने बीते सात जनवरी को महंगी कार बीएमडब्ल्यू और थार जीप साथ पीएलएफआई के तीन सहयोगियों को पकड़ा था। ये तीनों पीएलएफआई को सामान पहुंचानेवाले थे। उन्हीं लोगों ने पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति ने पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर लाखों रुपये लेवी वसूली है। इसके अलावा मोटी राशि भी बतौर लेवी उसे मिलनेवाली है। इसके बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने अपने स्तर से सारी जानकारी इकट्ठा कर उस व्यक्ति को रुपयों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार उग्रवादियों में अमीरचंद कुमार, खूंटी के कुम्हार टोली निवासी आर्या कुमार सिंह और उज्जवल कुमार साहू शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना पीड़ित भाजपा नेता को ममता ने भेजी फलों की टोकरी
Next Article झारखंड में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 4482 संक्रमित, दो की मौत

Related Posts

Headlines

टाइगर श्रॉफ केस : UP की दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाया था हथियार, नेपाल भागने वाला था शूटर

October 22, 2026
Headlines

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026
Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टाइगर श्रॉफ केस : UP की दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाया था हथियार, नेपाल भागने वाला था शूटर

October 22, 2026

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026

राशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 22, 2026

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.