Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी
Headlines

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी

September 24, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को हेमंत सरकार पर फिर गरजे। वे मझगांव में संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के विकास में योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की पिछले छह महीनों में हुई हत्या पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार नौ ऐसे व्यवसायियों की हत्या हुई है, जिन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इसकी सीबीआई से जांच कराएं कि आखिर किसकी लापरवाही से सुरक्षा नहीं मिली। यदि हेमंत सरकार जांच नहीं कराती तो 2024 में भाजपा सरकार में इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। दलालों, लुटेरों को एके 47 धारी सुरक्षा गार्ड मिलते हैं। सीएम सिक्युरिटी में लगे जवान का एके 47 दलाल के घर बरामद होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। ब्लॉक, थाना, जिला कही भी जाएं बिना पैसे का मृत्यु प्रमाणपत्र, म्यूटेशन, राशनकार्ड नहीं बन सकता। पदाधिकारी खुलकर बोलते हैं रिचार्ज कराना पड़ता है। कोयला पत्थर बालू की लूट मची है। गरीब को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा लेकिन बालू माफिया झारखंड का बालू बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता भेज रहे और हेमंत सोरेन की तिजोरी भर रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर जब जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट दौड़ रहे। बोलते हैं आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी केवल भाजपा है। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में 8 आदिवासी मंत्री हैं। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला देश का मार्गदर्शन कर रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला सभी वर्गों के विकास को समर्पित है। जब भाजपा कि देश और प्रदेश में सरकार बनती है तो विकास होता है और कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी लोकसभा सीटें जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार राज्य में बनाने का संकल्प लें।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कैश वैन की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में कैश वैन की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी
Next Article “जी-20 से भारत ने मनवाया नेतृत्व क्षमता का लोहा”

Related Posts

Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.