Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दो वर्ष बीत जाने पर स्वास्थ्य दिवस मनाया
झारखंड

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दो वर्ष बीत जाने पर स्वास्थ्य दिवस मनाया

May 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूँटी । भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दो वर्ष बीत जाने पर स्वास्थ्य दिवस मनाया। इस दौरान जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुण्डा द्वारा प्रदत स्वास्थ्य किट और मास्क वितरण किया गया। साथ ही कोरोना के प्रति जनजागरण कर लोगों को स्वास्थ्य सलाह दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी जिले के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन जुड़े। और स्वास्थ्य किट उपलब्धता का शुभारम्भ किया। इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि इस समय खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 हजार कोरोना किट बनाये गये हैं। इसे हर जरूरतमंद ग्रामीणों तक कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं। यह सेवा का काम लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। खूंटी में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है, अन्य जिला मुख्यालय में भी जल्द लग जायेगा। इसके अलावा हर विधानसभा में सांसद मद से दो-दो एम्बुलेंस दिए जाएंगे। जहां जरूरत होगी, वहां ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह से उन्होंने बात कर सी एस आर के तहत झारखंड को 5000 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करायी। यह कठिन चुनौती का समय है।”सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास”के आदर्श वाक्य पर खरा उतरते हुए, मोदी सरकार भारत को विकसित करने और इसे “विश्व गुरु”बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

तोरपा में जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, विधायक कोचे मुण्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, संतोष गुप्ता ने पार्टी द्वारा आहूत स्वास्थ्य दिवस के मद्देनजर किट और मास्क सुयोग्य व्यक्ति तक उपलब्ध कराया। मुरहू में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष रामबिहारी लाल की अगुवाई में प्रखंड सांसद प्रतिनिधि महेश चौधरी, हेमन्त भगत संजय भगत की उपस्थिति में किट और मास्क वितरण किया। इसके अलावा मुरहू ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता बलराम मांझी, बाल एवं महिला कल्याण प्रतिनिधि उर्मिला देवी आदि लोगों ने वितरण किया। कर्रा प्रखण्ड में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, घुरन महतो, संजय सिंह, गोविंदपुर मंडल में रामध्यान सिंह, खूँटी में भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष मदन गोप, भीम सिंह मुंडा, भोंज नाग, छोटराय मुण्डा आदि ने सुयोग्य व्यक्ति तक किट उपलब्ध कराया। साथ ही, मास्क वितरण किया।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभूल गए थे पुराने नोट बदलवाना: 3.76 लाख पुराने नोट के साथ पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Next Article बालूमाथ के आरा कोलियरी में गोलीबारी, दो घायल

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.