Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 03:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी, डर का माहौल खत्म हुआ : नरेंद्र मोदी
झारखंड

भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी, डर का माहौल खत्म हुआ : नरेंद्र मोदी

December 3, 2019No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-प्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी में भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में की जनसभा

-पहले चरण में माहौल खराब करने की कोशिश हुई लेकिन लोगों ने नाकाम कर दिया

Advertisement Advertisement

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिस प्रकार लोकतंत्र में आस्‍था दिखी है। जिस तरह भाजपा सरकार ने नक्‍सलवाद की कमर तोड़ी है। उससे डर का माहौल खत्‍म हुआ और विकास का माहौल बना है। 30 नवंबर को पहले चरण के चुनाव में नकारात्‍मक लोगों ने माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की लेकिन आपका जज्‍बा काबिले तारीफ है। पहले चरण में कमल के प्रति, भाजपा सरकार के प्रति एक विश्‍वास की भावना प्रदर्शित की।

मंगलवार को पीएम मोदी खूंटी से भाजपा उम्मीदवार व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पहले फेज में जिस प्रकार झारखंड के लोगों ने मतदान किया, उस प्रथम चरण के मतदान के लिए मैं झारखंड के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। हालांकि 30 नवंबर को निराशा में डूबे ऐसे लोगों ने जिन्हें झारखंड की जनता नकार चुकी है, पहले चरण के मतदान के समय माहौल खराब करने की कोशिश हुई। पूरे देश ने देखा लेकिन झारखंड के लोगों ने उन कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदिवासी कला संस्‍कृति को सजाने के लिए अनेक संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि यहां दुनिया भर के लोग पहुंचे। इतने उद्योग लगे कि युवाओं को रोजगार के यहीं अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज उन जनजातीय क्षेत्रों में भी पानी का पाइप पहुंच रहा है, जिनको कांग्रेस-जेएमएम की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। आज उन गरीब, पिछड़ों और आदिवासी परिवारों को भी अपना घर मिल पा रहा है, जिनको कांग्रेस-जेएमएम की सरकारों ने झोंपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर रखा था।

उन्होंने कहा, आप अब सखी मंडल से स्‍वावलंबी बन रही हैं। आने वाले वर्षों में भाजपा सरकार की कोशिश है कि हर घर से एक महिला देश के विकास में सीधी भागीदार बनेगी। अब घर-घर शौचालय तो बने हैं। आपकी धरती की रानी मिस्‍त्री देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। झारखंड की बहनों को सबसे तेजी से केंद्र की योजनाओं का लाभ मिला। उज्‍ज्वला योजना में आपको डबल बेनिफिट दिया है। इससे आपकी सेहत सुधर रही है।

पीएम ने कहा कि आज उन क्षेत्रों में भी बिजली का तार पहुंचा है जिन गांवों में पहुंचना तक मुश्किल था। आज वो क्षेत्र भी सड़क से जुड़ रहे हैं, जहां कभी विरोधी दल के नेता झांकते भी नहीं थे। आज झारखंड के हर व्यक्ति को केंद्र और झारखंड सरकार की किसी न किसी योजना का सीधा लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले आपका भला नहीं चाहते। मुझे विश्‍वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें लोगों तक पहुंचायें। आप मतदान के दिन भारी संख्‍या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एकबार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को मौका दें।

बीत गई झारखंड के लड़कपन की उम्र, अब सजग रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अटल जी ने अलग झारखंड बनाया था। यह भगवान बिरसा को सच्‍ची श्रद्धांलि थी। यह अटलजी की भाजपा सरकार थी, जिसने आजादी के बाद पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाया। अब झारखंड की उम्र 19 साल हो गई है। यह टीन एज है। इसमें आप सब सजग हो जाएं। यह महत्‍वपूर्ण समय है। घर में जैसे मां-बाप अपने बेटा-बेटी के 19 साल होने पर चिंता करते हैं। माता-पिता भी उनके भविष्य के लिए सोचते हैं। ऐसे में अब झारखंड के लड़कपन की उम्र नहीं रह गई है। झारखंड के नागरिकों की जितनी जिम्मेदारी है, उतनी हमारी भी है। ऐसे में झारखंड 19 साल से 25 साल का हो जाए, इसके लिए इतना समृद्ध और सशक्त हो जाए ताकि मुड़कर न देखना पड़े। इसलिए आने वाले पांच साल 19 साल के झारखंड के लिए बड़ा ही महत्‍वपूर्ण है। मौका मत गंवाइए, मैं हमेशा आपके लिए तैयार हूं। बस आप मेरा साथ दीजिए। हमने रिकॉर्ड बजट का प्रावधान किया। भाजपा की सरकार ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की व्यवस्था की है। इसमें पांच हजार करोड़ दिया है। अब यहां से निकलने वाले खनिज का एक हिस्‍सा जनहित के लिए देना पड़ता है। राज्य सरकार ने 60 हजार पट्टे दे दिये हैं। सरकार बनने पर बाकी के 30-40 हजार पट्टे दे दिये जाएंगे। कांग्रेस की नजर यहां की संपदा पर है। ये लोग सत्ता में आने के लिए डर और भ्रम में फैला रहे हैं। 70 साल की कांग्रेस सरकारों ने इस तरह से विकास करने के बारे में नहीं सोचा, इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की। यह हमारी आदिवासी हितों के प्रति प्रतिबद्धता है। जल, जंगल, जमीन पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे। पीएम ने कहा, कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहें। उनका इतिहास, उनके कारनामे याद करें, उनकी नजर यहां की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सबकुछ लूट लेंगे। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।

पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। पहली, लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। दूसरी बात, भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। उसे बहुत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हुआ है। विकास का माहौल बना है। तीसरी बात ये स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना जगी है। झारखंड का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यही भावना मुझे खूंटी में दिखाई दे रही है। पीएम ने कहा कि पहले चरण के मतदान के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई थी लेकिन लोगों ने इस मकसद को नाकाम कर दिया।

यहां की जनता कह रही झारखंड पुकारा-भाजपा दोबारा

झारखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगाने से विकास की गति तेज और स्थायी होती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी अर्जुन मुंडा ने सही कहा दिल्ली ने राज्य के गांवों तक विकास पहुंचाया और राज्य सरकार ने इसे जिम्मेदारी से निभाया। यहां की जनता कह रही है- झारखंड पुकारा और भाजपा दोबारा।

कांग्रेस और झामुमो की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति

आपके पड़ोस में जहां भाजपा की सरकार नहीं, वहां की स्थिति देख लीजिए। किसानों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार तो बना ली लेकिन वादे को पूरा करने से दूर भाग रही है। लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। झारखंड जानता है कि कांग्रेस और झामुमो की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति है।

भगवान बिरसा मुंडा और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई है। आज जब उनकी धरती पर मैं आप सभी के बीच आया हूं, तो एक बार फिर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। 3 दिसंबर को ही परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का वीरगति को प्राप्त हुए थे, मैं उस महान सपूत को नमन करता हूं।

राम मंदिर विवाद को कांग्रेसियों ने लटकाये रखा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं हैं, वहां कांग्रेस ने झूठा वादा कर सरकार बना ली, लेकिन अब वादा पूरा नहीं कर पा रही है। लोग अब सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस-जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों की राजनीति ठगी और स्वार्थ की राजनीति है, जबकि बीजेपी निःस्वार्थ भाव से सियासत करती है। कश्मीर से आर्टिकल 370 अब हट चुका है। जिस राममंदिर विवाद को कांग्रेसियों ने लटकाये रखा, उस विवाद को भी शांतिपूर्ण ढंग से सॉल्व कर लिया गया।

आदिवासियों के संस्कार ने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया

पीएम ने यह भी कहा कि भगवान राम अयोध्या से जब निकले थे तब तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद वापस आये तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गये। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 14 साल राजकुमार राम ने आदिवासियों के बीच बिताये थे। आदिवासियों ने उन्हें संस्कारित किया। ये योगदान हैं आदिवासी भाई-बहनों के।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री तक सीमित रखने संबंधी विधेयक को संसद की मंजूरी
Next Article सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को स्वतंत्र बनाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

Related Posts

Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
जामताड़ा

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
Headlines

सच की तस्वीर बनी जीत का सबूत, झारखंड पुलिस ने नागपुर में मचाया धमाल

April 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026

“हम NGO नहीं, आंदोलन हैं”… आर्यमन फाउंडेशन ने छेड़ा बदलाव का अभियान

April 9, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.