Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रदेश कांग्रेस के दोनों गुटों ने आलाकमान के समक्ष रखी अपनी बात
झारखंड

प्रदेश कांग्रेस के दोनों गुटों ने आलाकमान के समक्ष रखी अपनी बात

August 3, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नेतृत्व ने पार्टी फोरम पर बात रखने की दी सलाह

रांची। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की शनिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियोंऔर संगठनात्मक कार्यक्रम पर चर्चा हुई।  पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी नेताओं को संगठन के फोरम पर ही अपनी बात रखने की सलाह दी गयी। उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम के बाहर बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि बैठक में सभी ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने और नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन तथा आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय के पार्टी मुख्यालय में की गयी बयानबाजी के खिलाफ झारखंड के तमाम कांग्रेसी नेताओं ने नाराजगी जतायी। साथ ही उनकी जगह किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की बात भी प्रमुखता से रखी। इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है और नये राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर 11 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में झारखंड के सभी नेताओं की बातों को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में जहां झारखंड कांग्रेस में जारी खींचतान पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में डॉ अजय से नाराज चल रहे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रभारी आरपीएन सिंह और महासचिव केसी वेणुगोपाल के समक्ष अपनी नाराजगी भी खुल कर सामने रखी। इन नेताओं ने कहा कि डॉ अजय के बयान से पार्टी की जो छवि बिगड़ी है, उसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। इन नेताओं ने डॉ अजय पर लोकसभा चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगाया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय लगातार इन वरिष्ठ नेताओं पर कांग्रेस संगठन को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, सह प्रभारी उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचु, फुरकान अंसारी, रामेश्वर उरांव, गीता कोड़ा, सुखदेव भगत, धीरज साहू, केएन त्रिपाठी सहित कई नेता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के हज यात्री का पहला काफिला  कोलकाता से  रवाना 
Next Article संजय सेठ को अन्य पिछड़ा जाति वर्ग कल्याण समिति का सदस्य बनाने पर बधाई

Related Posts

Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
झारखंड

NTPC के GM समेत इन अफसरों को 7 घंटे तक ग्रामीणों ने बनाया बंधक… जानें क्यों

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.