अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को लोकसभा में ‘‘अन्य पिछड़ा जाति वर्ग कल्याण समिति’’ का सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्यगण शुभकामना एवं बधाई देती है। बधाई देने वालों में अमरदीप यादव, शिव प्रसाद साहू, नम्रता भारती, हलधर शाह, दिनेश्वर प्रसाद साहू, शशिभूषण भगत, सुनील साहू, प्रदीप केशरी, नसीबलाल महतो, सुनील यादव, अजय गुप्ता, विजय साह, ईश्वर प्रजापति, धीरज महतो, दिलीप कुमार, संतोष साहू, प्रेम वर्मा, मुन्ना जयसवाल, सुधीर यादव, धनंजय कुमार, उमेश गुप्ता, विरेन्द्र यादव सहित अन्य शामिल हैं।
एनसीसी कैडेट्स के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
रांची,3अगस्त। नेशनल कैडेट कोर ,एनसीसी कैडेट्स के लिए राजधानी रांची के खेल गांव में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड बटालियन एनसीसी ने इनके दस दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर सुकून सिंह ने बताया की कैडेट्स को परेड और शस्त्र चालन की ट्रेनिंग दी जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि खेलगांव में एनसीसी सदस्यों केरहने और खाने की भी उचित व्यवस्था है।
37 वीं बटालियन जमशेदपुर की पूजा और दीप्ति बताती हैं देश सेवा करने के उद्देश्य से वह यह प्रशिक्षण ले रही हैं । आगे चलकर सेना में जाने का अपना इरादा भी बताती हैं।
वही एनसीसी में बी सर्टिफिकेट हासिल कर चुके मुन्ना शर्मा बताते हैं कि सेना में जाना है उनके जीवन का ध्येय है। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्वैच्छिक आधार पर शुरू किए गए नेशनल कैडेट कोर का संगठन उन्हें देशभक्त और जागरूक नागरिक बनाता है।
