Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस ही कर सकती है राज्य का विकास : भाग्य श्री
झारखंड

कांग्रेस ही कर सकती है राज्य का विकास : भाग्य श्री

November 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कांग्रेस की स्टार प्रचारक सह फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कुडू व भंडरा में चुनावी सभा को किया संबोधित
लोहरदगा। कांग्रेस की स्टार प्रचारक सह फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मंगलवार को लोहरदगा विधानसभा सीट से माहागठबंधन उम्मीदवार रामेशवर उरांव के पक्ष में कुडू व भंडरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। कुडू के नावटोली स्थित मंगल बाज़ार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से ही राज्य का विकास संभव है। उन्होंने उपस्थित भीड़ को लोहरदगा और झारखंड के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने और भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की। इससे पूर्व कुडू पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाग्यश्री ने कहा कि मुझे मालुम है आपको अपना भविष्य प्यारा है और आपका भविष्य आपके बच्चे हैं। और इनका भविष्य सिर्फ कांग्रेस ही संवार सकती है। आने वाले वक़्त में इनकी तरक्की के लिए कांग्रेस को वोट करें।
राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भाजपा आजसू पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सुदेश महतो की सीट पर भाजपा उम्मीदवार नहीं देती है दूसरी तरफ आजसू मुख्यमंत्री की सीट पर उम्मीदवार नहीं देती है। इनके अलग-अलग चुनाव लड़ने के पीछे सिर्फ आदिवासियों और अकलियतों के वोट लेने की एक बड़ी साजिश है। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुखदेव भगत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेस के वोट से विधायक बने और जब जनता इनके क्रियाकलाप से त्रस्त हो गयी तब किस मुंह से जाएंगे ये सोचकर भाजपा की गोदी में बैठ गए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है आप कांग्रेस उम्मीदवार डॉ रामेशवर उरांव को भारी मतों से जिताएंगे।
इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे लोग धूप में खड़े इंतज़ार में खड़े रहे। पसंदीदा अभिनेत्री के हेलीकॉप्टर को आते ही एक झलक पाने के लिए लोगों ने दौड़ लगा दी। खासकर युवाओं को उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंधे की चोट के बावजूद ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे रणबीर, आलिया-रणबीर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, कैबिनेट ने किये कई और बदलाव

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.