Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिलीट हो चुके ‘सपने’ हुए रिकवर, छात्रहित सर्वोपरी मंच की जिद लाई रंग
झारखंड

डिलीट हो चुके ‘सपने’ हुए रिकवर, छात्रहित सर्वोपरी मंच की जिद लाई रंग

December 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्रहित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : अगस्त की वह रात कई छात्रों के लिए किसी बुरे सपने जैसी थी। ई-कल्याण पोर्टल पर scholarship के लिए भर रहे फॉर्म अचानक गायब हो गए। स्क्रीन पर सिर्फ एक ठंडी सी लाइन उभरकर आ रही थी… Email ID already exists या UID already exists। जिसने महीनों तैयारी की थी, जो दस्तावेज जुटाने के लिए गांव से शहर तक कई चक्कर लगा चुका था, उसका पूरा आवेदन एक झटके में डिलीट हो गया। नवादा से लेकर साहेबगंज और चाईबासा तक, कई घरों में उस रात एक ही चिंता थी… “अब आगे क्या होगा?”
तस्वीर किसी एक छात्र की नहीं थी। हजारों छात्रों की उम्मीदें उसी पोर्टल की गड़बड़ी में फंस गई थीं, जो उनकी पढ़ाई का सहारा बनना था।

संघर्ष की शुरुआत

इन्हीं दिनों छात्रहित सर्वोपरी मंच को छात्रों के लगातार फोन आने लगे। कोई रोते हुए बता रहा था कि उसकी पूरी फीस इसी scholarship पर निर्भर है, कोई कह रहा था कि आवेदन डिलीट होने से वह कॉलेज छोड़ने की सोच रहा है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा ने बताया कि हालात इतने गंभीर थे कि हर घंटे नए छात्र सहायता मांग रहे थे। संगठन ने तुरंत मामले को सामने लाने का फैसला किया। 18 सितंबर 2025 को प्रतिनिधिमंडल कल्याण सचिव और आयुक्त से मिला। छात्रों की ओर से सिर्फ एक मांग थी… जो खो गया है, उसे वापस किया जाए।

Advertisement Advertisement

दूसरी मुलाकात और बढ़ती उम्मीद

लेकिन सिस्टम की गड़बड़ी कोई साधारण मामला नहीं था। मंच ने हार नहीं मानी। 6 नवंबर 2025 को फिर से अधिकारी बैठक में पहुंचे। इस बार छात्रों के डॉक्यूमेंट्स, स्क्रीनशॉट, त्रुटियों की कॉपी सबके साथ। इस मुलाकात ने फर्क डाला। विभाग ने उसी दिन तकनीकी जांच शुरू की। छात्रों में उम्मीद की छोटी लेकिन मजबूत लौ फिर जल उठी।

अंत में मिली राहत

लगातार फॉलो-अप, फोन कॉल, मेल और दबाव के बाद आखिरकार वह दिन आया जिसका छात्र इंतजार कर रहे थे। विभाग ने उन सभी छात्रों का डेटा दोबारा बहाल कर दिया जिनके आवेदन 18–19 अगस्त को पोर्टल की खराबी की वजह से मिट गए थे। कई छात्रों ने मंच को फोन कर सिर्फ इतना कहा… “सर, फॉर्म वापस दिख रहा है… अब मेरी पढ़ाई नहीं रुकेगी।”

नई तिथियों से मिली राहत

सरकार ने प्रभावित छात्रों के लिए सत्यापन की नई तारीखें भी जारी कर दीं-

  • आईएनओ सत्यापन : 30 दिसंबर 2025
  • डीएनओ सत्यापन : 31 दिसंबर 2025

यह बढ़ी हुई तारीखें उन परिवारों के लिए बड़ी राहत हैं जिनके बच्चे इस गड़बड़ी के चलते लगभग हार मान चुके थे।

मंच ने कहा- धन्यवाद

छात्रहित सर्वोपरी मंच ने कल्याण सचिव, कल्याण आयुक्त और पूरे विभाग को धन्यवाद कहा है। संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा, आमिर हमजा, कुणाल पोद्दार और रईस अंसारी ने कहा कि यह जीत छात्रों की थी, और मंच सिर्फ उनकी आवाज बनकर खड़ा रहा। मंच का संकल्प साफ है… जहां भी कोई छात्र परेशान मिलेगा, वहां आवाज उठेगी। जहां समस्या होगी, वहां समाधान के लिए संघर्ष होगा।

इसे भी पढ़ें : रांची के इस लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोजनाओं की हकीकत जानने नवादा पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को चेताया
Next Article मतदाता सूची पुनरीक्षण पर CEO सख्त, बोले- एक भी चूक बर्दाश्त नहीं

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.