WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र के कई गाँवों में हाथी का तांडव जारी है। जंगल के निकट बसे गाँवों में अक्सर हाथी जंगल से बाहर निकल कर खेती को क्षति पहुंचाते हैं। इधर, मास्को में भी जंगली हाथियों ने धान की फसलों को रौंद डाला। मास्को क्षेत्र के लगभग 75 एकड़ पर लगे धान की फसल नष्ट हो गए। जंगल से 6 हाथियों ने जंगल से सटे खेतों को न केवल खाया बल्कि रौंद कर भी नष्ट कर दिया। इससे किसानों को भारी नुक़सान हुआ है। जरिया गढ़ वन क्षेत्र हाथी कोरिडोर है लेकिन हाथियों से विशेष सुरक्षा व्यवस्था का लोगों के लिए अभाव है। यही कारण है कि हमेशा इस क्षेत्र में हाथी दल से जान माल का खतरा बना हुआ रहता है।

