Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुलिस को नहीं लगा कुछ हाथ
झारखंड

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुलिस को नहीं लगा कुछ हाथ

January 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़ । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग की छात्रा पूजा की मौत से रहस्य से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है। पिछले 36 घंटों से पुलिस अपराधियों का सुराग ढूंढने में लगी हुई है। हजारीबाग और रामगढ़ जिले की पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ हाथ नहीं लगा है। अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। हजारीबाग जिले में ऑटो चालक और बस के खलासी और कंडक्टर से पूछताछ हो रही है, तो रामगढ़ जिले की टीम रांची में लगातार छापेमारी कर रही है।
रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पतरातू की पूरी टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। एक एक कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को जितनी भी गाड़ियां पतरातू रिसॉर्ट और उसके आस पास से गुजरी है, उन सभी में संदिग्ध वाहन की तलाश की जा रही है। यह गाड़ी फोर व्हीलर भी हो सकती है और बाइक भी। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हजारीबाग से पूजा पतरातू कैसे पहुंची और किसके साथ पहुंची, इस कड़ी को ढूंढना है। जिस होटल के पीछे पतरातू डैम में उसकी लाश मिली है, उस स्थान से उसका क्या संबंध है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
पतरातू थाना प्रभारी भरत पासवान के बयान पर अज्ञात अपराधी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
गोड्‌डा की रहने वाली छात्रा पूजा कुमारी की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पतरातू थाना प्रभारी भरत पासवान के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने का संदेह जताया गया है। इस पूरे मामले की जांच इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो को सौंपी गई है।
पोस्टमार्टम में फोरप्ले के नहीं मिले सबूत
पूजा हत्याकांड में मेडिकल बोर्ड ने जो रिपोर्ट पुलिस को सौंपा है उसमें फोरप्ले के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि अभी तक बलात्कार के विषय पर चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को नहीं सौंपी है। लेकिन प्राथमिक जांच में यह बात का स्पष्ट नहीं हुई है कि मौत से पहले पूजा के साथ किसी ने शारीरिक संबंध बनाया था। हालांकि काफी सारे सैंपल फॉरेंसिक टीम को भेजी गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे अपनी रणनीति तैयार करेगी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएलएफआइ के नक्सलियों ने धमकी भरा पोस्टर चिपका कर व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकाया
Next Article हाईकोर्ट ने स्पीकर को शपथ पत्र दाखिल करने का दिया निर्देश

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
Headlines

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.