WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धनबाद। धनबाद के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के समीप काम कर रहे हैं चार मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात रेल अंडरपास का काम हो रहा था, तभी भरभरा कर मिट्टी का मलबा ऊपर से गिरा। इसमें चार मजदूर दब गए, मलबे में दबे होने से सभी की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य कर रही है। फिलहाल मलबे में दबे शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

