WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंडवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी है। गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को जमशेदपुर में अपने आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने पशु धन की रक्षा करेंगे। पशु हमारी किसानी संस्कृति का अटूट हिस्सा हैं। इनकी रक्षा और संवर्धन कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें। गोपालक भगवान श्रीकृष्ण ने हमें यही संदेश दिया।
