WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के शिलाडीह पंचायत अंतर्गत तुर्कडीहा मे पुल निर्माण का प्रखण्ड ज्ञापांक नं 821 , दिनांक 2/07/2021 के आलोक में आमसभा किया गया जिसमें तुर्कडीहा एंव आस- पास गांव के लोगों ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी का आभार प्रकट किया। पुल निर्माण को लेकर तुर्कडीहा गाँव के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। विदित हो कि तुर्क डीहा में पुल ना होने से वहां के ग्रामीणों को नदी पार कर अपना घर जाना पड़ता था ।बरसात के दिनों में वे अपने घरों में ही रहने को विवश होते थे । किंतु पुल निर्माण की पहल शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में नई आस जगी है ।आम सभा में मुख्य रूप से समाजसेवी समीम अंसारी, जॉन पिटर, संदीप पिटर, मनोज टुडू, निरल हास्दा, वगैरह काफी लोग उपस्थित थे।

