Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरिडीह : बीओआई की प्रधान शारवा में लगी भीषण आग।कई दस्तावेज जलने की आंशकां
झारखंड

गिरिडीह : बीओआई की प्रधान शारवा में लगी भीषण आग।कई दस्तावेज जलने की आंशकां

August 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

घटना के दोरान बैंक कर्मियों की लापरवाही आयी सामने ।

गिरिडीहः 28 अगस्त बैंक आॅफ इंडिया गिरिडीह की प्रधान शाखा में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लगी। जिस वक्त आग लगी, और जिस मकान में बैंक आॅफ इंडिया का शाखा कार्यरत है। उसी मकान में कई किरायेदार भी रहते है। लिहाजा, बैंक में आग देखने के बाद सारे किरायेदार डर से बाहर निकल गए। मकान में रह रहे लोग अपने बच्चों के साथ बाहर निकल कर भागे। बैंक में लगी आग से नुकसान अधिक होने की आंशका थी, क्योंकि बैंक शाखा के बगल में ही एक लकड़ी मील भी संचालित है। गनीमत यह भी रहा कि बैंक के भीतर आग अधिक दूर तक नहीं फैली। क्योंकि जिस स्थान पर आगलगी, उसके बगल में नगद रखने का स्ट्रांग रुम भी था। लेकिन वक्त रहते अग्निशमन के जवान बैंक शाखा पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद अग्निशमन विभाग के जवानों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। वैसे आगलगी की घटना के दौरान बैंक कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई। अग्निशमन के कर्मी बैंक में लगी आग को सिर्फ एक हिस्से से बुझाने में जुटे हुए थे। बैंक के मुख्य गेट की चाभी घटना के करीब एक घंटे लेट से आयी। जिसेके कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियौ को मशक्त करनी पड़ी । स्थिति समान्य होने में भी करीब दो घंटे लगए।
वैसे बैंक शाखा के भीतर आगलगी की घटना का न्यूज कवरेज कर रहे कई पत्रकारों और छायाकारों को घटना के वक्त भीतर के तस्वीर लेने पर बैंक प्रबंधक समेत कर्मियों ने पांबदी लगा दिया। घटना की तस्वीर लेने से बैंक प्रबंधक और कर्मियों ने पांबदी क्यों लगाया? इसका सही जवाब देने से प्रबंधक तो कतराते रहे। लेकिन बैंक के गोपनीयता का हवाला देते हुए कहा कि तस्वीरों से गोपनीयता भंग होगी। जबकि पांबदी लगाने के दौरान भी काफी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस जवान और अग्निशमन के कर्मी मौजूद थे।
वहीं घटना के दुसरे दिन गुरुवार को बैंक कर्मी जले हुए समानों को बैंक के बाहर निकाल रहे थे। बैंक आॅफ इंडिया के शाखा में आगलगी की घटना में करीब पांच लाख के नुकसान का आकलन शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने करते हुए बताया कि आगलगी की घटना में बैंक के अधिकांश फर्नीचर के साथ कई कंप्यूटर भी जलकर राख हो गए। हालांकि दस्तावेजों के जलने से बैंक प्रबंधक ने इंकार किया है। लेकिन शाखा के जिस स्थान पर आगलगी की घटना हुई है वहां काफी संख्या में कुछ दस्तावेजों के राख पाएं गए। बैंक प्रबंधक ने यह भी बताया कि आगलगी की घटना से हुए नुकसान का सर्वे करने बैंक की टीम रांची से आ रही है। दुसरे दिउन स्थिति देखने गए पत्रकारों को दुबारा न्यूज कवरेज करने पर बैंक कर्मियों ने मना कर दिया। जिसे यह पता नहीं चल पाया कि आगलगी की घटना में जो दस्तावेज जलकर राख हुए है वह कैसे दस्तावेज थे? इधर आगलगी की घटना में जलकर राख हुए बैंक के कई ऐसे कंप्यूटरों के जलने की बात सामने आई है। जिसमें बैंक के जरुरी डाटा अपलोड थे।
प्रत्यक्षदर्शियों में त्रिभुवन दयाल समेत मकान में रह रहे कुछ किरायेदार और निखर होटल के गार्ड अब्दुल ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे बैंक के भीतर से धुंआ निकलना शुरु हुआ। इसके बाद वह होटल मालिक को जानकारी दिया। जिस वक्त बैंक में आगलगी, उस वक्त बैंक प्रबंधक अपने परिवार के साथ बैंक शाखा के सामने होटल निखर में पार्टी मना रहे थे। इसकी पुष्टि होटल के कर्मियों ने भी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोला गोलीकांड में शाहिद हुए रामलखन और दशरथ की तीसरी पुण्यतिथि पर किया नमन
Next Article सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार के जीवन स्तर में बदलाव आये : अर्जुन मुंडा

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.