Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 01:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जैक के 10,12th रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब बदले हुए पैटर्न से होगी परीक्षा
झारखंड

जैक के 10,12th रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब बदले हुए पैटर्न से होगी परीक्षा

August 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मैट्रिक-इंटर पूरक/संपूरक(विशेष) परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर ली जायेगी. वैसे परीक्षार्थी, जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए परीक्षा ली जायेगी.

परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह तक लेने की तैयारी है. कोविड 19 के कारण मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट विलंब से जारी हुआ है. ऐसे में, जो परीक्षार्थी विशेष परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जल्द रिजल्ट दिया जा सके, इसके लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी की जा रही है. परीक्षा ओएमआर शीट पर भी ली जा सकती है, जिससे कि मूल्यांकन की प्रक्रिया जल्दी पूरी की जा सके.

auto

15 सितंबर तक जारी हो जायेगा रिजल्ट

ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने से रिजल्ट 15 सितंबर तक जारी कर दिया जायेगा, जिससे विद्यार्थी इंटर और स्नातक में जल्द नामांकन ले सकें. राज्य के अधिकतर प्लस टू स्कूल, कॉलेज और विवि में नामांकन प्रक्रिया सितंबर तक चलने की संभावना है. ऐसे में अगर ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जाती है, तो विद्यार्थी वर्तमान में स्कूल-कॉलेजों में चल रही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. इस पर अंतिम निर्णय झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की परीक्षा समिति की बैठक में लिया जायेगा. इसके बाद प्रस्ताव स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग को भेजा जायेगा

 

ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं, तब भी बदलेगा पैटर्न

  • परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं होने की स्थिति में भी पैटर्न में बदलाव होगा.
  • वर्ष 2021 की मैट्रिक-इंटर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का निर्णय लिया गया था.
  • कोविड 19 के कारण इस वर्ष मैट्रिक-इंटर की परीक्षा नहीं ली गयी.
  • अब अगर पूरक परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं होती है, तो बदले पैटर्न के आधार पर ही परीक्षा होगी.
  • मैट्रिक में साइंस को छोड़कर अन्य विषयों में 30 अंक के एक अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे.
  • वहीं इंटरमीडिएट में भी अधिकतम 40 अंक तक के प्रश्न एक अंक के पूछे जायेंगे.
  • 30 प्रश्न बहुविकल्पीय व 10 प्रश्न रिक्त स्थान भरे पूछ जायेंगे.

 

60 फीसदी पाठ्यक्रम से पूछे जायेंगे प्रश्न

  • परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर ली जायेगी.
  • सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की गयी है. प्रश्न 60 फीसदी पाठ्यक्रम से पूछे जायेंगे.
  • इस वर्ष की पूरक परीक्षा में परीक्षार्थियों को डिवीजन भी दिया जायेगा.
  • ज्ञात हो कि पूरक परीक्षा में प्रमाण पत्र पर केवल पास लिखा रहता था, इस वर्ष पूरक परीक्षा का रिजल्ट नियमित परीक्षा के अनुरूप दिया जायेगा.

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल
Next Article पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा नहीं रहे, खेल जगत में शोक की लहर

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.