WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इचाक। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम दरिया पंचायत में मनरेगा से बना हुआ कूप यास तूफान की वजह से धंस गया। सरकार द्वारा मनरेगा का सही समय पर पैसा ना देने की वजह से बने हुए कूप को समय पर बांधा नहीं गया।
समय से पहले कई कूप का निर्माण हो चुका था जिन्हे सिर्फ बांधना बाकी था। लेकिन पैसा ना मिलने की वजह से किसी का 20 फीट, किसी का 33 फीट किसी का 34 फीट इस प्रकार से सब का नुकसान हुआ है।
एक दरिया पंचायत के शांति देवी पति जयंनंदन मेहता के जमीन पर 12 फ़ीट कूप निर्माण हुआ पड़ा था। लेकिन नुकसान हो गया। वहीं गौतम कुमार ने भी खेती करने के लिए कूप का निर्माण करवा रहे थे लेकिन ढह गया।जिसे देख भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, यादव युवा संगठन केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने प्रखंड में हुए नुकसान को भरपाई के लिए मुआवजा की मांग की।

