WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया शनिवार को पांच पूर्वी राज्यों में कोरोना की स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से समीक्षा करेंगे। इन राज्यों में बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन राज्यों में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों और टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डॉ. मनसुख मंडाविया ने दक्षिणी राज्यों में कोरोना मामले में किए जा रहे उपायों की समीक्षा की थी और उन्हें टीकाकरण की गति को तेज करने की सलाह दी थी।

