Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मानव तस्करी की शिकार साहिबगंज की पांच बच्चियों को दिल्ली से कराया गया मुक्त
झारखंड

मानव तस्करी की शिकार साहिबगंज की पांच बच्चियों को दिल्ली से कराया गया मुक्त

February 24, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांचीः सीएम हेमन्त सोरेन द्वारा मानव तस्करी के शिकार बच्चों को मुक्त कराने और उनको पुनर्वासित कराने की मुहिम आकार ले रही है। इसी कड़ी में मानव तस्करी की शिकार साहेबगंज जिले की पांच बच्चियों और गोड्डा जिले के एक बालक को दिल्ली में मुक्त कराया गया है। वहीं इनके साथ दुमका की एक महिला को भी स्कॉट किया गया है। यह महिला विगत 4 महीने पहले दुमका से अपने ससुराल जाने के लिए बाहर निकली थी और भटक कर दिल्ली पहुंच गई थी ।

मालूम हो कि मानव तस्करी पर झारखंड सरकार संवेदनशील हैं। मानव तस्करी की घटनाओं पर महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है। उसी का नतीजा है कि मानव तस्करी के शिकार लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जा रहा हैं।

 

एकीकृत पुनर्वास सह-संसाधन केंद्र की नोडल पदाधिकारी श्रीमती नचिकेता द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू कराए गए बच्चों में एक बच्ची सीमा कुमारी (बदला हुआ नाम) को उनके अपने जीजा द्वारा दिल्ली में चार बार लाकर बेचा गया था। दूसरी बच्ची आरती कुमारी (बदला हुआ नाम) को उनके घर वालों ने ही मानव तस्कर को सौंप दिया था। इस बच्ची को तरह-तरह से मानसिक और शारीरिक यातना दी गई है। वहीं मुक्त कराए गए बालक को भी उनके चाचा द्वारा पंजाब में ले जाकर बेच दिया गया था।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक  ए डोडे द्वारा  सभी जिलों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जिस भी जिले के बच्चों को दिल्ली में रेस्क्यू किया जाएगा, उस जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा बच्चों को उनके मूल जिले में पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब इन बच्चों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि यह बच्चे पुनः मानव तस्करी के शिकार ना हो पाए।

गौरतलब है कि स्थानिक आयुक्त,नई दिल्ली  मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के द्वारा लगातार दिल्ली के विभिन्न बालगृहों का भ्रमण कर मानव तस्करी के शिकार,  भूले- भटके या किसी के बहकावे में फंसकर असुरक्षित पलायन कर चुके बच्चे, युवतियों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस,  बाल कल्याण समिति, नई दिल्ली एवं सीमावर्ती राज्यों की बाल कल्याण समिति से लगातार समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी के शिकार लोगों की पहचान कर मुक्त कराया जा रहा है। उसके बाद मुक्त लोगों को सुरक्षित उनके गृह जिला भेजने का कार्य किया जा रहा है, जहां उनका पुनर्वास किया जा रहा है।

मुक्त लोगों की होगी सतत निगरानी

समाज कल्याण, महिला बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार झारखंड लाए जा रहे बच्चों को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टरकेयर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से जोड़ते हुए उनकी ग्राम बाल संरक्षण समिति (VLCPC)) के माध्यम से सतत् निगरानी की जाएगी,  ताकि बच्चियों को पुन: मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया जा सके। बच्चों को मुक्त कराने वाली टीम में एकीकृत पुनर्वास-सह- संसाधन केंद्र के  परामर्शी सुश्री निर्मला खालखो, श्री राहुल कुमार एवं प्रिंस ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG BREAKING: रूस -यूक्रेन में युद्ध शुरू, ब्लास्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला, पुतिन ने कहा- कोई बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा
Next Article Russia Ukraine War live: रूस के तबतोड़ हमले में अब तक 7 की मौत, रूस ने किया यूक्रेन के इतने गांवों पर कब्जा

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.