WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कच्चे मकानों के गिरने ढहने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन तीन दिनों के झमाझम बारिश में अबतक दर्जनों कच्चे खपरैल मकानों की गिरने की खबर है। बारिश के कारण आराभुसाई गांव में मकान ढहने से एक बड़ी हादसा होते होते बचा गई। रात क़रीब दस बजे जब घर के लोग खाना खा रहे थे। अचानक खपरैल घर ढहने लगा। लोग खाना छोड़ बारिश में ही घर से बाहर निकल भागे। यह घर स्व. मूसा मियां के पुत्र मो. तस्लीम का है, जो बेहद गरीब है। सरकारी आवास के लिए पूर्व से ही ब्लाक का चक्कर लगा रहा है। मगर आज तक आवास के आस में बैठा है। ग्रामीणों ने बताया कि खपरैल मकान में छत नहीं होने से परिवार के सभी सदस्यो के साथ एक बड़ी हादसा हो जाती।

