WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा। लोहरदगा पेशरार मुख्य पथ पर केकरांग झरना के पास बम विस्फोट में मौके पर एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया है।
घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर सीआरपीएफ पिकेट है। इसके बावजूद नक्सलियों ने निडर हो कर घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक मृत बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

