Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 12:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में दिन में भी ठिठुरन, गुमला में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
झारखंड

झारखंड में दिन में भी ठिठुरन, गुमला में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

December 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है और लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है, जिससे दिन के समय भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

बीते 24 घंटों में गुमला राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दस वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले शुक्रवार को 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था, लेकिन अब वह रिकॉर्ड भी टूट गया है।

Advertisement Advertisement

रांची से सटे खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे यह दूसरा सबसे ठंडा जिला बन गया। राजधानी रांची में भी मंगलवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को भी ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी। रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपड़ोसी के साथ निकला था इबरार, अगले सुबह इस हाल में मिला… जानें
Next Article झारखंड के इस हाई सिक्योरिटी जेल से तीन कैदी फरार

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.