Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड कारा और सुधारात्‍मक सेवाएं विधेयक विधानसभा से पारित
झारखंड

झारखंड कारा और सुधारात्‍मक सेवाएं विधेयक विधानसभा से पारित

March 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को दूसरी पाली में झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक-2025 संशोधनों के साथ पारित हो गया। इस विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव विपक्ष के विधायक राज सिन्हा ने लाया था। इसके जवाब में प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विधेयक में विपक्ष की ओर से सुझाए गए संशोधनों का जिक्र किया गया है। इसके बाद विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।

डीजी स्तर के अधिकारी की हो नियुक्ति : बाबूलाल

Advertisement Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक पर बोलते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण विधेयक है। उन्होंने राज्य भर के जेलों में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए डीजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी व्यवस्था राज्य के 18 राज्यों में है। उन्होंने कहा कि राज्य के जेलों में पुलिस अफसरों की भारी कमी है। अपराधी जेलों में बैठकर अपना साम्राज्य चला रहे हैं।

गढ़वा डीसी पर हो कार्रवाई : सत्येंद्रनाथ

भाजपा के विधायक ने सूचना देते हुए सरकार से गढ़वा डीसी पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके जैसा भ्रष्ट अधिकारी उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। विधायक ने डीसी पर किसान निधि योजना में एक अरब रुपए से अधिक के गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि‍ गढ़वा जिला परिषद के उपाध्य़क्ष सत्यनारायण यादव के घर को अति‍क्रमण के नाम पर गिरा दिया गया है।

हजारीबाग में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में : मंत्री

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से बुधवार को हजारीबाग में द्वितीय मंगला जुलूस के दौरान हुई घटना पर उठाये गये सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हजारीबाग में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार मंगला जुलूस के दौरान जुलूस मंच मंदिर से झंडा चौक से गुजर रहा था, जिसमें आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे। इस पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया और बाद पुलिस पर भी पथराव होने लगा। इसके बाद पुलिस आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। उन्‍होंने कहा कि घटना को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कांड 89/25 दर्ज किया गया और दोनों पक्षों में से पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 200 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इसपर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार चेक एंड बैलेंस कर रही है। दोनों ओर से गिरफ्तारी की जा रही है, जबकि जिसने पत्थरबाजी शुरू की उसपर कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही गुरुवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ALSO READ : अनिल टाइगर की सिर में गो’ली मा’र कर ह’त्या, शू’टर गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य को स्मार्टफोन दे गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… देखिये
Next Article जहां-तहां से टपा देते थे बाईक, पुलिस ने 6 को दबोचा

Related Posts

Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.