Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 02:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित झारखंड के शिक्षक किशोर कुमार वर्मा, जानें क्यों?
झारखंड

भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित झारखंड के शिक्षक किशोर कुमार वर्मा, जानें क्यों?

September 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लोहरदगा।  झारखंड के लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अखिलेश कुमार चौधरी की प्रताड़ना और भयादोहन के विरोध में आज राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक किशोर कुमार वर्मा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक सत्याग्रह (भूख आंदोलन) किया गया.

इस अवसर पर जिला सचिव पेंशनर समाज, जिला सचिव कर्मचारी महासंघ लोहरदगा तथा जिला प्रभारी भाकपा (माले) के महेश कुमार सिंह ने कहा कि किशोर कुमार वर्मा का ये आंदोलन सिर्फ सत्य के लिए था, लेकिन जिस दिन इन्हें प्रताड़ना और भयादोहन करना बंद नहीं किया जायेगा तो पूरे लोहरदगा जिले के सभी राजनितिक और शिक्षक तथा कर्मचारी संघठन एक साथ घेराव का कार्यक्रम करेंगे.

Advertisement Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि जो शिक्षक दूसरों को आईना दिखाता है. दूसरों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. राष्ट्र निर्माता के रूप मे नौनिहालों का भाग्यविधाता होता है. उनका सम्मान करना चाहिए और अंतिम समय में उनके ऊपर अत्याचार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रमंडलीय अध्यक्ष अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के अजय कुमार सिंह ने कहा कि किशोर कुमार वर्मा ने 1994 मे शिक्षकों को एकजुट करने का काम किया था और आज अंतिम समय मे भी उन्होंने सभी शिक्षकों को एकजुट करने का काम किया है. प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सुमन ने शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि किशोर कुमार वर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं और इनके साथ नाइंसाफी की जा रही है, जो निंदनीय और असहनीय है.

 

जिला अध्यक्ष मुमताज़ अहमद ने कहा कि किशोर कुमार वर्मा कॉलेज समय से आंदोलनकारी और संघर्षशील रहे हैं. जब कॉलेज यूनियन के अध्यक्ष बने, कम उम्र में वार्ड कमिश्नर बने और शिक्षक बहाली में आमरण अनशन किया था और 88 शिक्षकों की बहाली करायी थी. आज भी अंतिम समय में आंदोलन करके एक मिसाल कायम कर रहे हैं. गुमला जिला की शिक्षिका सुषमा नाग ने कही कि ये लोहरदगा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए मार्गदर्शक हैं. बीजेपी जिला अध्यक्ष मनीर उरॉंव ने कहा कि एक राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक को अनशन और अपने अधिकारों पेंशन इत्यादि कार्यों के लिए धरना देना पड़े वो भी झारखंड सरकार के वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में तो ये सरकार के लिए शर्म की बात है.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक किशोर कुमार वर्मा 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इनका कहना है कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसमें मुख्य भूमिका जिला शिक्षा पदाधिकारी की है. इनके द्वारा शिक्षकों का भयादोहन किया जाता है. शिक्षकों को सरेआम बेइज्जत किया जाता है. बगैर पैसा के ये कोई काम नहीं करते हैं. ये मेरा सर्विस बुक नहीं दे रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से की अंतर वेतन भुगतान की मांग
Next Article 9/11 हमला : मारें गए थे 3000 लोग

Related Posts

Headlines

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026
Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.