Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 04:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 9/11 हमला : मारें गए थे 3000 लोग
दुनिया

9/11 हमला : मारें गए थे 3000 लोग

September 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाशिंगटन। नौ सितंबर, 2001 का वह दृश्य पूरी दुनिया के लिए एक बुरे सपने की तरह है, जिसे चाहकर भी कोई भुला नही सकता। इस दिन तीन यात्री विमानों को हथियार बनाकर आतंकियों ने अमेरिका का गुरूर कहे जाने वाले न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन बिल्डिंग पर हमला बोला, जिसमें करीब 3000 लोग मारे गए। आतंकियों ने दो विमानों से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर को निशाना बनाया जबकि एक विमान अमेरिका के रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन की बिल्डिंग पर जा टकराया। बहुत कम लोग जानते हैं कि उस दिन आतंकियों ने तीन नहीं, चार विमानों का अपहरण किया था लेकिन उसे वे अपने अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए।

आतंकियों ने उस दिन चौथा विमान भी अपहृत किया था, जिसे लोग यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट-93 के नाम से जानते थे। इस विमान ने सुबह 8.42 बजे न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में 37 यात्री और 7 क्रू मैंबर्स सवार थे, जिनमें अलकायदा के चार आतंकवादी भी शामिल थे। इन आतंकवादियों का लीडर था, जियाद समीर जर्राह। फ्लाइट-93 के पायलट की हत्या कर विमान को जर्राह ने उड़ाना शुरू कर दिया। इस विमान से आतंकी व्हाइट हाउस, अमेरिकी संसद कैपिटल हिल्स या फिर अन्य कई महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने चाहते थे लेकिन विमान में मौजूद यात्रियों की सूझबूझ और बहादुरी के चलते यह विमान अपने अंजाम तक पहुंच ही नहीं पाया।

Advertisement

दरअसल, विमान में सवार कुछ यात्रियों को फोन पर ट्विन टावर पर हमले की खबर पता चल चुकी थी। उसके बाद वे समझ गए कि उनका विमान भी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ही अपहृत किया गया है। धीरे-धीरे विमान में सवार सभी यात्रियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई। उसके बाद सभी ने एक साथ चारों आतंकवादियों पर हमला बोल दिया। इस भिड़ंत की वजह से आतंकियों के हाथ से विमान का नियंत्रण छूट गया और विमान हवा में पलट गया और अब 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन की तरफ गिरने लगा। आखिर में सुबह 10.10 बजे यह विमान पश्चिमी पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल इलाके के एक खेत में जा गिरा। विमान में मौजूद सभी 44 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि, यह आज तक पता नहीं चल सका कि यूनाइटेड फ्लाइट-93 को हथियार बनाकर आतंकी कहां हमला करना चाह रहे थे। बाद में खूफिया एजेंसियों का पता चला कि व्हाइट हाउस, द यूएस कैपिटल, मैरिलैंड स्थित द कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट और देशभर में मौजूद कई न्यूक्लियर पावर प्लांट आतंकियों के संभावित निशानों पर हो सकते थे।

पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल इलाके में जिस जगह पर यह विमान गिरा, उस जगह पर विमान सवार सभी लोगों की याद में एक मेमोरियल बनाया गया है, जहां हर साल 9 सितंबर को बड़ी संख्या में लोग श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचते हैं ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित झारखंड के शिक्षक किशोर कुमार वर्मा, जानें क्यों?
Next Article प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी : दीपक प्रकाश

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.