Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 04:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड वि.स. चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग
झारखंड

झारखंड वि.स. चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग

December 7, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दूसरे चरण में 260 उम्मीदवार, आज वोटर तय करेंगे रघुबर दास और सरयू राय का भाग्य
जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी से सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार
सरायकेला विधानसभा सीट से सबसे कम 7 उम्मीदवार
रांची। झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के तहत सात जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इनमें 18 सीटों पर शाम तीन बजे तक मतदान होगा जबकि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन 20 विधानसभा सीटों में 16 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। मतदाताओं की जागरूकता के कारण कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी। अभी तक शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। खूंटी और सिमडेगा के कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें जरूर मिली हैं।

इस चरण के चुनाव में कुल 260 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 231 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल हैं। विधानसभा सीटों के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट से हैं। इसके अलावा बहरागोड़ा सीट के लिए 14, घाटशिला सीट के लिए 16, पोटका सीट के लिए 10, जुगसलाई सीट के लिए 10, सरायकेला सीट के लिए 7, खरसांवा सीट के लिए 16, चाईबासा सीट के लिए 13, मझगांव सीट के लिए 16, जगन्नाथपुर सीट के लिए 13, मनोहरपुर सीट के लिए 14, चक्रधरपुर सीट के लिए 12, तमाड़ सीट के लिए 17, मांडर सीट के लिए 13, तोरपा सीट के लिए 8, खूंटी सीट के लिए 11, सिसई सीट के लिए 10, सिमडेगा सीट से 11 और कोलेबिरा सीट के लिए 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Advertisement

विधानसभा सीट के लिए महिला उम्मीदवार
महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बहरागोड़ा सीट से 1, घाटशिला से 1, पोटका से 3, जमशेदपुर पूर्व से 1, जमशेदपुर पश्चिम से 1, चाईबासा से 3, मझगांव से 1, जगन्नाथपुर से 2, मनोहरपुर से 3, चक्रधरपुर से 1, खरसावां से 2, तमाड़ से 2, तोरपा से 1, खूंटी से 2, मांडर से 2, सिसई से 2 औऱ कोलेबिरा से 1 महिला प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं।

किस राजनीतिक दल से कितने हैं उम्मीदवार
दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 18 पुरुष और 2 महिला, बीएसपी के 14 पुरुष, सीपीआई के 2 पुरुष, सीपीआई एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 पुरुष, एनसीपी के 1 पुरुष व 1 महिला, एआईटीसी के 5 पुरुष व 1 महिला, आजसू पार्टी के 10 पुरुष व 2 महिला, जेवीएम के 16 पुरुष व 4 महिला, झामुमो के 13 पुरुष व 1 महिला प्रत्याशी हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों (रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 78 पुरुष और 13 महिलाएं तथा निर्दलीय उम्मीदवारों में 67 पुरुष और 6 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

इन 20 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान
दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला औऱ सिमडेगा जिले के अंतर्गत आनेवाले बहरागोड़ा, घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिमी), सरायकेला (एसटी), खरसावां (एसटी), चाईबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगन्नाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), तमाड़ (एसटी), मांडर (एसटी), तोरपा (एसटी), खूंटी (एसटी), सिसई (एसटी), सिमडेगा (एसटी) औऱ कोलेबिरा (एसटी) सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

6066 मतदान केंद्र पर हो रहा है वोटिंग
इन 20 सीटों के लिए कुल 6066 मतदान केंद्र पर वोटिंग हो रही हैं। इन मतदान केंद्रों में 1016 शहर तथा 5050 ग्रामीण इलाके में स्थित हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 48,25, 038 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 24,31,511 पुरुष, 23,93,437 महिला, 90 थर्ड जेंडर के, 10492 सेवा मतदाता और 1,10,070 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 44,975 और 62,053 दिव्यांग मतदाता हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
20 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही अर्धसैनिक बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा में आर्म्ड पुलिस तैनात है। मतदान केंद्रों को नक्सल और गैर नक्सल आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में 949 अति संवेदनशील और 762 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। गैर नक्सल संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2005 और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 762 है। इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1588 चिह्नित है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में आर्म्ड फोर्सेज के जवान तैनात किए गए हैं। 1662 बूथों पर वेबकास्टिंग की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हेमंत सोरेन
Next Article उन्नाव गैंगरेप पीड़ित युवती हार गई जिंदगी की जंग, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

Related Posts

Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.