Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंधु की गिरफ्तारी के खिलाफ झाविमो उतरा सड़क पर, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
झारखंड

बंधु की गिरफ्तारी के खिलाफ झाविमो उतरा सड़क पर, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

September 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने पार्टी के महासचिव व राज्य के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को बिना वारंट एसीबी की ओर से गिरफ्तार कर जेल भेजने के खिलाफ गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इसके पूर्व जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक झाविमो नेताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च सह पुतला दहन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया।

Advertisement

मौके पर सुनील गुप्ता ने कहा कि रघुवर सरकार अपनी विफलताओं की हतासा में विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है। एक राजनीतिक साजिश के तहत सत्तारूढ़ दल भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि तिर्की को बगैर वारंट के एसीबी द्वारा अनान-फानन में गिरफ्तार करना सरकार की ओर इशारा करती है।

महासचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार झाविमो और बाबूलाल मरांडी की सक्रियता तथा लोकप्रियता से घबराकर कमजोर करने के लिए ऐसा षड्यंत्र रच रही है। इस मामले में बंधु तिर्की की गिरफ्तारी हुई है, उस मामले में एसीबी के पास एक भी साक्ष्य नहीं है और ना उस मामले के प्राथमिकी में तिर्की का नाम दर्ज है। बगैर वारंट पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास की इन कुकृत्यों को राज्य की जनता चुनाव में जबाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार झाविमो द्वारा घोषित आगामी 25 सितम्बर को प्रभात तारा मैदान में ‘जनादेश समागम’ से घबरा गई है और उसे प्रभावित करने के लिए इस तरह का कुचक्र कर रही है।

मौके पर प्रवक्ता सुनीता सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुचिता सिंह, बल्कु उराँव, मंतोष सिंह,शिव शंकर शर्मा, नजीबुल्लाह खान, शिवा कच्छप और राम मनोज साहू सहित अन्य कई नेता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीसीएल का जर्जर स्वांग वाशरी प्लांट ढ़हा, तीन मजदूर दबे
Next Article बच्चा चोर के संदेह में विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
झारखंड

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
झारखंड

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.