WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी के निर्देशानुसार झम्मन प्रसाद के आवास पर कोविड-19 को पालन करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई एवं श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन बचाओ का नारा दिए थे।अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़े थे। हम सभी झारखंड वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की विचारधाराओं पर चलने की आवश्यकता है। पार्टी के केंद्रीय सदस्य झम्मन प्रसाद ने कहा कि झारखंड राज्य को एक विरासत के रूप में धरती आबा बिरसा मुंडा मिला है।
इनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर विशेश्वर राम , अशोक गुप्ता, दीपन साहू, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद रफीक हुसैन, बाल्मीकि साव, उमेश कुमार के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

