Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सांसद विजय हांसदा सहित झामुमो के ये नेता जायेंगे असम… जानें क्यों
झारखंड

सांसद विजय हांसदा सहित झामुमो के ये नेता जायेंगे असम… जानें क्यों

January 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सांसद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : असम राज्य में रहने वाले आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। यह जानकारी पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर लिया गया है। टीम को जल्द असम जाकर वहां की जमीनी स्थिति का अध्ययन करने को कहा गया है।

टीम में सांसद, मंत्री और विधायक शामिल

गठित टीम में चार सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा और गुमला विधायक भूषण तिर्की शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी पत्र में सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे असम जाकर वहां के आदिवासी समुदाय से मुलाकात करें, उनकी समस्याएं समझें और मौजूदा हालात का गहन अध्ययन करें।

auto

10 दिनों में मुख्यमंत्री को सौंपनी होगी रिपोर्ट

टीम को कहा गया है कि वह असम दौरे के बाद 10 दिनों के भीतर अपनी लिखित रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को लेकर कदम उठाए जा सकते हैं।

कार्यकर्ताओं ने जताया खुशी और आभार

राजमहल क्षेत्र से सांसद और विधायक को इस टीम में शामिल किए जाने पर झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और उनकी आवाज को और प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : बचपन की कीमत पर नहीं होगी शादी, बाल विवाह के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबचपन की कीमत पर नहीं होगी शादी, बाल विवाह के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
Next Article “55 रोज से लापता मासूम कन्हैया बस जिंदा मिल जाए, यही दुआ”

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.