Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JPSC ने जारी किए दो प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्ट… जानें
झारखंड

JPSC ने जारी किए दो प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्ट… जानें

September 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने  दो प्रमुख नियुक्ति परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें दंत चिकित्सक (डेंटल डॉक्टर) की लिखित परीक्षा और राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (पैथोलॉजी विभाग) की सीधी नियुक्ति परीक्षा शामिल हैं। डेंटल डॉक्टर परीक्षा, जो विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत आयोजित की गई थी, में कुल 58 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यह परीक्षा 21 मई 2025 को संपन्न हुई थी।

इन सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आयोग ने इन चरणों के लिए तिथियां भी तय कर दी हैं। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2025 को आयोजित होगी, जबकि इंटरव्यू 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इन प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा। यह लिंक 18 सितंबर 2025 से सक्रिय होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी कॉल लेटर डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

auto

यदि किसी कारणवश कोई अभ्यर्थी कॉल लेटर डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह कार्यालय समय में आयोग के हेल्पलाइन नंबर +91 9431301419 या +91 9431301636 पर संपर्क कर सकता है। सफल अभ्यर्थियों की सूची में जिनके रोल नंबर शामिल हैं, उनमें 22011646, 22010653, 22010955, 22010682, 22010533, 22010737 आदि प्रमुख हैं।

इसके अलावा आयोग ने मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (पैथोलॉजी) पद के लिए विज्ञापन संख्या 06/2022 के तहत आयोजित सीधी नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम भी जारी किया है। पहले जारी किए गए परिणाम में सुधार करते हुए अब निशा कुमारी (रोल नंबर 22060033) को अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के अंतर्गत चयनित घोषित किया गया है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया नियमों और आरक्षण नीति के तहत निष्पादित की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, तो वे आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 16 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में भोरे-भोर लगी आ’ग, फिर…

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.