Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानें गानों से लेकर शराब तक, होली पर राज्य में किन चीजों पर है मनाही
झारखंड

जानें गानों से लेकर शराब तक, होली पर राज्य में किन चीजों पर है मनाही

March 15, 20221 Comment3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। जिले में 18 एवं 19 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाना है। इसके साथ ही शबे बरात भी नजदीक है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में धारा 144 भी लागू है। अगर हुड़दंगी ज्यादा बढ़ी और लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजे तो फिर उनकी खैर नहीं। यह बात जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीसी माधवी मिश्रा ने कही।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत वर्तमान में किसी भी प्रकार के मेले अथवा जुलूस के आयोजन पर प्रतिबंध है। इस दौरान कहीं से भी अगर इसकी अवमानना की सूचना सामने आएगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान अगर कहीं से भी लाउडस्पीकर के माध्यम से अश्लील गाने बजाने अथवा डीजे का इस्तेमाल किया जाएगा तो भी संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://swadeshtoday.com/if-money-is-stuck-in-sahara-india-then-contact-on-these-numbers/

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्र में वैसे व्यक्ति जो कि पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकते हैं उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर गिरेगी गाज : एसपी

एसपी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर भी पुलिस की निगाह है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्वरित कार्रवाई होगी। उन्होंने पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत संज्ञान लेने का निर्देश दिया। यातायात निरीक्षक को सघन वाहन जांच अभियान चलाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं अग्निशमन अधिकारियों को पर्व के दौरान अलर्ट मोड पर रहने एवं किसी प्रकार की सूचना आने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

झारखंड के लोगों के लिए रिमाइंडर: आज है इस काम की अंतिम तारीख, कल से होगी मुसीबत

त्योहार के दिन बंद रहेगी शराब दुकान

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को होली के दिन जिले के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने पर्व के मद्देनजर व्यापक रूप से जांच अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘कश्मीर फाइल’ पर जानें! क्या बोले पीएम मोदी
Next Article झारखंड में मौसम ने बदली करवट, 19 तक आंशिक रूप से छाएंगे बादल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.