WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा। किसको थाना क्षेत्र के देव दरिया पंचायत के रानी अंबाटोला में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार लातेहार और लोहरदगा जिले के सिवाना पर अवस्थित खर्चा पुलिस पिकेट के पास से किसको मोड लोहरदगा तक लगभग 30 किलोमीटर कालीकरण सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 36 करोड़ रुपए की लागत से उक्त सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके संवेदक अशोक प्रधान हैं। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि इस घटना को माओवादी उग्रवादी रवीन्द्र गंझू के दस्ता ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

