WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के पोचोयबेड़ा गांव में नाबालिग प्रेमी युगल की खुदकुशी से ग्रामीण सकते में हैं। दोनों उसी गांव के हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रसी टोला की मीनू मरांडी (15) तथा शिवलाल किस्कू (16) शनिवार की रात गांव के बाहर कटहल के पेड़ से फंदा लगाकर इकठ्ठे आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने दोनों को पेड़ से लटकता देख फौरन पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा सदल बल मौके पर पहुँचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा।उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कोई पांच महीने के दौरान जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है।

