WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। सड़क हादसे में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद बाल बाल बच गयीं। घटना शनिवार की है। इस दुर्घटना में विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अंबा प्रसाद झंडोतोलन करने के लिए हजारीबाग -रामगढ़ सड़क मार्ग से होते हुए पतरातू जा रही थीं। इसी बीच बरकाकाना के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे जानवर दौड़ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

