WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बेलकप्पी। पंचायत बेलकप्पी के टोला बंडासिंगा के कालीमंडप प्रांगण में बेलकप्पी प्रधान गुड्डी देवी के द्वारा केसीसी का कैंप लगाया गया। जंहा पंचायत क्षेत्र के लगभग 100 लाभूकों ने अपना कागजात जमा कर केसीसी योजना के लिए फॉर्म अप्लाई किया।
पीएम किसान निधी से जिन किसानों के बैंक खाता में दो हजार रुपये करके आया है उन्हें प्राथमिकता दिया जा रहा है।केसीसी योजना के लिए बहुत सारे गरीब लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए मौजूद थे। मौके पर पंचायत बेलकप्पी प्रधान गुड्डी देवी, पंचायत बेलकप्पी के रोजगार सेवक शिवकुमार यादव,अजीत पाण्डेय,प्रकाश नायक, बैधनाथ गोस्वामी उपस्थित थे।

