Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 08:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सली कुंदन पाहन को मिली चुनाव लड़ने की अनुमति, तमाड से लडेगा चुनाव
झारखंड

नक्सली कुंदन पाहन को मिली चुनाव लड़ने की अनुमति, तमाड से लडेगा चुनाव

November 11, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड समेत कुल 120 से ज्यादा मामलों में आरोपी नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई है। कुंदन पाहन के वकील की ओर से गत शुक्रवार को एनआईए की विशेष कोर्ट में तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया गया था, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई। कुंदन तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। कुंदन के वकील ईश्वर दयाल ने बताया कि कुंदन पाहन ने जनसेवा की नियत से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके लिए एनआईए के विशेष जज नवनीत कुमार की अदालत में आवेदन दाखिल किया गया था। कुंदन पाहन ने नॉमिनेशन के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की है। इससे पूर्व राजा पीटर ने कोर्ट से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी। जिसके बाद राजा पीटर 12 नवंबर को नॉमिनेशन फाइल करेंगे। कुंदन पाहन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से पिछले महीने हजारीबाग ओपन जेल में शिफ्ट किया गया है। कुंदन वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा है।

कुंदन ने पुलिस के सामने किया था सरेंडर

Advertisement Advertisement

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमेटी के सचिव कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। वह डीएसपीए, इंस्पेक्टर की हत्या समेत 120 से आपराधिक मामलों में वांछित था। खूंटी में 50, रांची में 42 चाईबासा में 27, सरायकेला में 7, गुमला में एक कांड दर्ज है। कुंदन पर 15 लाख रुपए का इनाम था। कुंदन 2000 में भाकपा माओवादी में शामिल हुआ। इसके बाद उसने झारखंड में कई वारदातों को अंजाम दिया। कुंदन पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू डीएसपी प्रमोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मी और स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या के आरोप हैं। इसके अलावा एक प्राइवेट बैंक से पांच करोड़ रुपए और एक किलो सोना लूटने का भी आरोप है। कुंदन पाहन ने सरेंडर के वक्त बताया था कि खूंटी जिले में उसके पास 2700 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। इसमें से 1350 एकड़ पर चाचा ने जबरन कब्जा कर लिया था। इसी से परेशान होकर उसने अपने दो बड़े भाइयों के साथ हथियार उठा लिया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशेषन को याद कर बोले राहुल ‘वह भी समय था जब चुनाव आयुक्त निष्पक्ष होते थे’
Next Article फोन से दस लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Headlines

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.