WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गुरूवार को भाकपा माओवादी के लिए लेवी का पैसा वसुलकर ले जा रहे माओवादी समर्थक इम्तियाज को गारू के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लेवी के पांच लाख रूपये भी बरामद किए हैं। आरोपी माओवादी कमांडर छोटू खरवार एवं मृत्युंजय भुइयां के लिए पैसा वसूली का काम करता था। आरोपी इम्तियाज सतबरवा का रहने वाला है।
इस संबंध में एसडीपीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी माओवादियों के लिए ठेकेदारों से पैसे वसुलकर माओवादियों को पहुंचाने जा रहा है। इसी सूचना पर टीम बनाकर छापामारी की गयी और आरोपी को पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इम्तियाज के विरुद्ध गारू थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

