Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लूट और छिनतई गिरोह के दो सदस्य सहित एक सोनार गिरफ्तार
झारखंड

लूट और छिनतई गिरोह के दो सदस्य सहित एक सोनार गिरफ्तार

August 31, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

 

रांची। रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने लूट और छिनतई गिरोह के दो अपराधियों सहित एक सोनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मो नौशाद उर्फ परवेज, साजिद अंसारी और सोनार दीपक साव  शामिल है। इनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी (जेएच 01सीवाई 3020, लूटा गया सोने का चेन गलाया हुआ, दो चाकू और तीन  हजार रुपया नकद बरामद किया गया है। सिटी एसपी हरि लाल चौहान ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गर्भवती महिला सीता कुमारी से सोने की चेन की छिनतई करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि 28 अगस्त को हरमू हाउंसिग कॉलोनी निवासी सीता देवी से हरमू मैदान में मार्निंग वॉक करने के दौरान दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अरगोड़ा थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल के नेतृत्व में आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। मामले में सोने के चेन गलाने वाले सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बरामद स्कूटी नौशाद के नाम पर है। दोनों गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में राजधानी रांची में 12 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने की संलिप्पता स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।  गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

एसपी ने कहा कि इस मामले में अरगोड़ा थाना प्रभारी को बेहतर काम करने के लिए डीजीपी को रिवार्ड के लिए अनुशंसा करेंगे। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में  डीएसपी  प्रभात रंजन बरवार, रंजय कुमार, कमलेश राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

इन घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी वर्ष 2013 में नामकुम थाना से ट्रक से छिनतई के आरोप में जेल जा चुके हैं। वर्ष 2015 में गाड़ी गांव में चोरी मामले में सदर थाना से जेल जा चुके है। वर्ष 2017 में रंगदारी मामले में सदर थाने से जेल जा चुके है।  वर्ष 2018 में हत्या के प्रयास में जेल जा चुके है। वर्ष 2019 में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मंगल टावर के पास तीन बाइक सवार को चाकू मारकर महिला से सोने की छिनतई करने, डोरंडा थाना के एचडीएफसी बैंक हिनु के पास महिला से सोने की चेन छिनने, डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन अस्पताल गेट के पास महिला का सोने का चेन छिनने, मरियम कॉलोनी से एक लैपटाप और मोबाईल लूटने, सदर थाना के चड्डा पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये लूटने, दो महिलाओं से सोने की चेन लूटने और लालपुर थाना क्षेत्र के देबुका नर्सिंग होम के समीप से महिला की सोने की चेन लूटने सहित अन्य मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्लोबल मंदी का असर भारत पर नहीं पड़ेगा : कश्मीरीलाल
Next Article जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक संपन्न

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.