Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “CORONA PANDEMIC” विषय आधारित सोलो एक्ट प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन
झारखंड

“CORONA PANDEMIC” विषय आधारित सोलो एक्ट प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन

September 8, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। बुधवार को शहर के कल्लू चौक, मंडई रोड स्थित, ओएसिस स्कूल में कोरोना पेनडेमिक विषय पर छात्र-छात्राओं का स्वयं के अनुभव पर आधारित सोलो एक्ट (एकल) अभिनय प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का थीम लाइट, कैमरा व एक्शन था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा प्रेप से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपना शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने एकल अभिनय द्वारा जहां एक ओर अपने अभिनय कला को बड़ी उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शित किया। वहीं दूसरी ओर कोरोना पेनडेमिक से वैश्विक स्तर पर उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों और उससे जूझते लोगों की व्यथा को उजागर किया। कुछ बच्चों ने बिल्कुल मूक अवस्था में रहते हुए अपने अभिनय को अंजाम दिया एवं आवाक कर देने वाले दृश्यों को उद्धृत किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया कि कैसे आकस्मिक महामारी ने पूरा विश्व को अपनी चपेट में लिया और समाज को झकझोर दिया। प्राचार्य एहसान-उल-हक ने भी बताया कि कोरोना महामारी ने विकसित कहे जाने वाले देशों को कैसे बिल्कुल असहाय बना दिया। हम सभी आधुनिक और विकसित विज्ञान के युग में अपने को गौरवान्वित समझते थे। प्रकृति को बिगाड़ते तनिक भी नहीं थकते थे। हम वातावरण को प्रदूषित करते चले गए। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करते रहे। यहां तक कि ग्लोबल स्तर तक हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते रहे। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय में यह भी दिखाया कि कैसे एक महामारी ने हमें अल्पकाल में कई तरह के पाठ पढ़ा दिया। उन्होंने दिखाया कि कोरोना ने हमें कैसे आपसी भेदभाव मिटाकर मानवता का पाठ पढ़ाया और मानसिक स्तर पर एक दूसरे को काफी करीब लाया। विद्यालय के प्राचार्य एहसान-उल-हक ने कहा कि ओएसिस स्कूल मे समय-समय पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की जाती है। ताकि विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के दिल व दिमाग में मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का पुष्प भी खिल सके। अपने एकल अभिनय के द्वारा कोरोना महामारी के अनुभवों और एहसासों को साझा किया, जो करुणा से भर देने वाला रहा। प्रतिभागियों ने जीवंत अभिनय पेश कर हमारे वर्तमान समाज को आईना दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना पेनडेमिक के कारण विद्यालय लगातार बंद है। छात्र छात्राओं को अपने घरों में रहना पड़ रहा है। सोलो एक्ट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के प्रथम श्रेणी पर होरिया प्रवीण, द्वितीय श्रेणी पर मयंक कुमार एवं तृतीय श्रेणी पर दारिया हाशमी रहे। मध्यवर्ग में प्रथम श्रेणी पर रोशनी कुमारी व इकरा आदिल, द्वितीय श्रेणी पर मेहर शेख एवं तृतीय श्रेणी पर अक्षरा पांडेय रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम श्रेणी में रवि कुमार यादव, द्वितीय श्रेणी में गुलअफशा परवीन तथा तृतीय श्रेणी में रोशनी एवं सानिया रही‌। कार्यक्रम के सफल संचालन मे उप प्राचार्य इम्तियाज आलम, शिक्षक अरविंद कुमार, मुजम्मिल, मनोज कुमार, निधि गुप्ता, सादुल हसन व रागिनी श्रीवास्तव का योगदान अहम रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैकड़ों असंगठित दिहाड़ी मजदूर पहुंचे जॉब कार्ड बनवाने श्रम विभाग कार्यालय
Next Article बरकट्ठा पुलिस के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, मौके पर पुलिस देख अपराधी फरार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.