अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ सदर प्रखंड के दुर्गापुर गांव के पास अमड़ापाड़ा–पाकुड़ लिंक रोड पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कोयला लदे हाईवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और एक बच्चा बाल-बाल बच गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ा
दुर्घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने हाईवा के चालक और उपचालक को पकड़ लिया और उनसे धक्का-मुक्की की। लोगों का गुस्सा इस बात पर था कि इस सड़क पर ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को दो घंटे तक जाम रखा और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जाम के कारण कोयला लदे कई वाहन सड़क पर फंसे रहे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांति
सूचना मिलने पर नगर थाना, मालपहाड़ी थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।
लिंक रोड पर दुर्घटनाओं की बढ़ी समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला लदे हाईवा चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे रोज दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क पर कोयले की धूल जमा रहने के कारण भी वाहन चालकों को दिक्कत होती है क्योंकि धूल उड़कर दृश्यता कम कर देती है।
इसे भी पढ़ें : JMM के रांची महानगर संयोजक मंडली में 32 नए चेहरे शामिल… देखें लिस्ट

