Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनसेवक पीएम आवास के लाभुक से तीन हजार घूस लेते गिरफ्तार
झारखंड

जनसेवक पीएम आवास के लाभुक से तीन हजार घूस लेते गिरफ्तार

November 14, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह। धनबाद एसीबी के पदाधिकारी केएन सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को जनसेवक राजू साव को टीम के पदाधिकारियों ने पीरटांड के खरपोका निवासी मो. तनवीर से तीन हजार रुपये नगद लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम के पदाधिकारी आरोपी जनसेवक को लेकर शहर के बरगंडा स्थित उसके घर पहुंचे, और पूरे घर को खंगाला। घर को खंगालने के दौरान एसीबी के पदाधिकारियों को राजू साव के घर से आधा दर्जन बैंक के पासबुक मिले हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर लाखों के रुपये के ट्रांजेक्शन हुई है। राजू साव के घर से जब्त बैंक पासबुक अलग-अलग बैंकों का है। एसबीआई के साथ कुछ प्राईवेट बैंको का पासबुक होने की बात सामने आई है।

हालांकि कर्मी के घर से जब्त सारे पासबुक सिर्फ कर्मी राजू साव के ही है या, उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर। इसका पता एसीबी के पदाधिकारी लगा रहे हैं, लेकिन एसीबी सूत्रों की मानें तो कर्मी के घर से जितने पासबुक जब्त किए गए है। हर पासबुक में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आई है। खरपोका निवासी मो. तनवीर को पीएम आवास योजना पास होने के बाद उसे पीरटांड़ प्रखंड से घर निर्माण की पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त 85 हजार रुपये मिलने थे। इसी दूसरी किस्त की स्वीकृति के लिए आरोपी जनसेवक लाभुक मो. तनवीर से पांच हजार की मांग कर रहा था, लेकिन तीन हजार में सौदा तय हुआ घूस की रकम देने के लिए भी गुरुवार का दिन तय किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता तनवीर ने जनसेवक से कहा कि पैसे का जुगाड़ होने के बाद वह उन्हें अपने खरपोका गांव के मोबाइल दुकान बुलायेगा, जहां तीन हजार का भुगतान किया जायेगा।
गुरुवार को जब लाभुक सह शिकायतकर्ता मो. तनवीर के बुलाने पर जनसेवक तनवीर की दुकान पर पहुंचा, जहां एसीबी के पदाधिकारी ग्राहक बन कर पहले से मौजूद थे। एसीबी टीम की मौजदूगी में तनवीर जनसेवक राजू साव को तीन हजार नगद रुपये देने लगा। इसी दौरान रंगेहाथ टीम ने राजू साव को गिरफ्तार कर लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिलीज हुआ ‘मर्दानी 2’ का ट्रेलर, अपराधियों के छक्के छुड़ाने लौट आई है शिवानी शिवाजी रॉय
Next Article बाल दिवस पर शर्मसार हुई ममता, झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.