अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ नगर निकाय के चुनाव सोमवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। जिला पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी घटना के पूरी हुई। चारों प्रखंडों रामगढ़, पतरातू, मांडू और दुलमी में कुल 32 सीटों के लिए 97,698 मतदाता 98 बूथों पर वोट डालने पहुंचे।
प्रखंडवार वोटिंग का हाल
- रामगढ़ : 38,721 मतदाताओं में 25,325 ने मतदान किया (65.01%)
- पतरातू : 25,005 मतदाताओं में 15,637 वोट डाले (60.72%)
- मांडू : 30,923 मतदाताओं में 20,969 ने वोटिंग की (69.26%)
- दुलमी : 3,049 मतदाताओं में 2,191 ने मतदान किया (71.09%)
मतदाता कर रहे चर्चा, जीत को लेकर सर्त भी
चुनाव खत्म होते ही चौक-चौराहों और स्थानीय बाजारों में लोग अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर चर्चा करते दिखे। कई लोग जीत के नतीजों पर आपस में सर्त भी लगा रहे हैं। माहौल में हल्का उत्साह और उम्मीद साफ नजर आई।
जिला पुलिस रही मुस्तैद
मतदान के दौरान जिला पुलिस बल ने हर बूथ पर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई रखी। डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार खुद हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं और अधिकारियों को बधाई दी।
नतीजे की राह
मतदाताओं ने अपने उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी है। अब सभी की नजरें 27 फरवरी को होने वाले परिणामों पर टिकी हैं, जब चुनावी जंग का असली फैसला सामने आएगा।
इसे भी पढ़ें : पतरातू के कटिया में आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम



