WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची: मुक्ति संस्था ने रविवार को 31 लावारिस शवों का विधि-विधान से जुमार नदी के तट पर सामूहिक चिता सजा कर अंतिम संस्कार किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी। इसमें संस्था के सौरभ बथवाल, पंकज खीरवाल, नवीन अग्रवाल और नगर निगम ने सहयोग किया। अंतिम अरदास परमजीत सिंघ टिंकू ने किया। प्रवीण लोहिया ने कहा कि संस्था अब तक 1300 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। इस अवसर पर पंकज खीरवाल, हरीश नागपाल, सुदर्शन अग्रवाल, मनोज पाठक और रवि अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

