Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन
रांची

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

June 29, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
रांची। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया।
राजधानी रांची में सुबह से ही हो रही बारिश के बीच ही राजभवन के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में केन्द्र की भाजपानीत सरकार पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में लगातार वृद्धि कर देश की आमजनता को सिर्फ पीड़ा और परेशानियां दे रही है। वह भी ऐसे समय में जब पूरा देश महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, उस वक्त केन्द्र सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई का नारा देकर सत्ता पर आसीन होने वाली भाजपा नागरिकों से जबरन वसूली कर रही है।

वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। डॉ उरांव ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। एक तरफ कोरोना का संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, आंकड़ों के अनुसार भारतवर्ष विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर सीमा पर हमारे वीर जवानों के शहादत पर भी प्रधानमंत्री जी देश को गुमराह कर रहे हैं कि चीन के द्वारा हमारे सीमा पर घुसपैठ नहीं हुई है। वहीं शत्रु देश से पीएम केयर्स फंड में धन प्राप्त किया जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी इस धरना के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दामों और उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिये जाने की मांग करती है।
मौके पर स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जब देश का किसान, मजदूर, नौजवान, पहले ही समस्याओं से जूझ रहा है, केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क एवं मूल्य वृद्धि आमजन मानस को समस्याओं के भंवर में ढकेलने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विधायक बन्धु तिर्की ने की।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक बन्धु तिर्की, अम्बा प्रसाद और प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव उपस्थित थे। आज ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो घंटे धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पद को तत्काल भरा जाए-बाबूलाल मरांडी
Next Article बेरोजगार हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तो किसानों के लिए बना डाली वेबसाइट

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.