WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डॉ फतेउल्लाह रोड में महावीरी जुलूस निकलने के दौरान मंगलवार की रात विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी भी हुई।किसी तरह अमनपसंद लोगों और पुलिस ने मिलकर मामले को संभाला। हालांकि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा बादल दास को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार डॉ फतेउल्लाह रोड पर महावीरी जुलूस निकल रहा था। इस दौरान फतेउल्लाह मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों ने जुलूस को रोक दिया। इससे दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि पुलिस और अमनपसंदों ने माहौल को संभाला। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

