Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 09:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौजवानों की प्रतिभा को तराशने का काम करेगी सरकार : हेमन्त सोरेन
रांची

नौजवानों की प्रतिभा को तराशने का काम करेगी सरकार : हेमन्त सोरेन

February 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के इस भौतिकतावादी युग में अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखना हम सभी के लिए बड़ी चुनौती है। जब हम और आप फिट रहेंगे तो राज्य और देश भी फिट रहेगा। हेमन्त सोरेन रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में फिट इंडिया रन-ओ-थॉन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमें नई ऊर्जा मिलती है। यह हमें अपने स्वास्थ्य औऱ फिटनेस के प्रति जागरूक करता है। इस तरह के कार्यक्रम का झारखंड में पिछले पांच सालों से लगातार आयोजित होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया का कंसेप्ट झारखंड में तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

Advertisement

रन–ओ-थॉन के कई आयाम हैं

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि रन-ओ-थॉन जैसे कार्यक्रमों के कई आयाम होते हैं। इस तरह के कार्यक्रम सिर्फ शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं है बल्कि इससे कई औऱ चीजें भी जुड़ी हुई हैं। इस तरह के आय़ोजनों से समाज में बेहतर माहौल बनाने का मौका मिलता है। खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ इस क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। फिटनेस के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश मिलता है। इतना ही नहीं, हम सभी में सकारात्मक सोच के लिए भी ताकत मिलती है।

खेलों में झारखंड बन सकता है अव्वल राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस इन प्रतिभाओं को निखारने की जरुरत है। सरकार इस दिशा में खिलाड़ियों को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से लगातार आय़ोजित करने से बेहतरीन रिजल्ट सामने आएंगे औऱ झारखंड खेलों की दुनिया में देश का अव्वल राज्य बन सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार जब वे इस कार्यक्रम में आएंगे तो इससे कई और नई चीजें भी जुड़ी होंगी। उन्होंने इस आय़ोजन के लिए आयोजनकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

झारखंड में खेलों के लिए है बेहतरीन आधारभूत संरचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेलों के लिए विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना उपलब्ध है। इन आधारभूत संरचनाओं के बेहतर से बेहतर उपयोग करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है, ताकि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी अपने प्रदर्शन ने राज्य का नाम देश-दुनिया में रोशन कर सकें।

तीन श्रेणियों में आयोजित, छह हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और राउंड टेबल इंडिया की ओर से आयोजित रन-ओ-थॉन के पांचवे संस्करण में देश के साथ विदेशों से आए एथलीटों ने हिस्सा लिया। तीन श्रेणियों में आयोजित रन-ओ-थॉन में लगभग छह हजार पार्टिसिपेंट्स ने दौड़ लगाई।

उल्लेखनीय है कि 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर औऱ पांच किलोमीटर की श्रेणी में यह आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया रन-ओ-थॉन के विजेताओं को प्राइज मनी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 21 किलोमीटर औऱ 10 किलोमीटर की श्रेणी में दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर पर्यटन, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नवीन कुमार सिंह, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार सिंह, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, रेस डायरेक्टर मनप्रीत सिंह राजा के अलावा राउंड टेबल इंडिया से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपोस्टर चिपका कर जमीन दलालों को दी गयी चेतावनी
Next Article ताजनगरी में उप्र की कला संस्कृति के रंग देखकर अभिभूत हुए ट्रम्प

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.