WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के मामले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशाल चौधरी रांची स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इस दौरान विशाल के अशोक नगर गेट नंबर छह स्थित आवास से ईडी की टीम ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। आवास पर ईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी डेरा जमाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के घर से 17.31 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

