Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IPS आलोक का निधन, जैप-1 ग्राउंड में CM हेमंत सेरेन समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि
रांची

IPS आलोक का निधन, जैप-1 ग्राउंड में CM हेमंत सेरेन समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि

July 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

-कैंसर से पीड़ित थे, हाल ही में ताइवान से इलाज करा कर वापस लौटे थे

रांची: झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी 51वर्षीय आलोक के लंबी बीमारी के बाद निधन होने पर बुधवार को रांची के जैप-1 ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सेरेन, पुलिस महानिदेशक एम.वी.राव समेत अन्य अधिकारियों, गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड पहुंच कर दिवंगत आईपीएस आलोक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री से दिवंगत आईपीएस की पत्नी से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और परिवार को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक एम.वी.राव ने बताया कि आईपीएस आलोक कुछ महीने से अस्वस्थ थे, लेकिन कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमा इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। वहीं मृतक आईपीएस के परिजनों ने बताया कि कल शाम उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकता। परिजनों ने बताया कि आलोक कुछ दिन पूर्व ही विदेश (ताइवान) से कैंसर का अपना इलाज कर लौट थे। विदेश में कई माह तक उनका कैंसर का इलाज चला था।

गौरतलब है कि झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी 51 वर्षीय आलोक का निधन कल रात रांची स्थित उनके आवास में हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। वह 2010 बैच के आइपीएस थे। आइपीएस आलोक का जन्म 28 जुलाई 1969 में हुआ था। आलोक संयुक्त बिहार में डीएसपी थे।

बिहार से झारखंड अलग होने के बाद आलोक झारखंड कैडर में आ गये थे। 1 मार्च 2016 में आलोक को आइपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली थी। उन्हें 2010 का बैच मिला था। आलोक एसीबी, खूंटी और गढ़वा में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके थे। आलोक वर्ष 1999 में बीपीएससी से बहाल हुए थे। उन्होंने लातेहार में भी बतौर डीएसपी अपनी सेवा दी थी। आलोक की पहचान एक तेज तरार कर्मठ और ईमानदार छवि के अधिकारी के रूप में थी।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराम भक्तों से अयोध्या जाने के बजाय टीवी पर भूमि पूजन देखने की अपील
Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया खेलगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.