Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड बना नंबर वन
रांची

शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड बना नंबर वन

November 20, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बड़े सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया।
इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया। साथ में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने झारखंड सरकार, नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

सफाई के क्षेत्र में जमशेदपुर और जुगसलाई भी सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के साथ कुछ शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है, जो इस प्रकार है। देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्वी जोन के 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी तरह से गार्बेज थ्री स्टार रेटिंग में भी झारखंड के जमशेदपुर को तीन रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड का प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नहीं थी लेकिन लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में राज्य की जनता के सहयोग और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि आज राज्य देश में अव्वल स्थान पर खड़ा है और राज्य के शहर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भी सम्मानित हो रहे हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में विभाग और निकायों द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम
-स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले सभी निकायों में बैठक,कार्यशाला और कैंपेन आयोजित हुआ।

-समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम चलाए गए।
-डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन सुनिश्चित कराया गया।

-सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग ऑफ वेस्ट को प्राथमिकता दी गयी।
-पीट कंपोस्टिंग एंड ऑनसाइट कंपोस्टिंग के लिए नगर निकायों और नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया।

-रीसाइक्लर्स को नगर निकायों के साथ जोड़ा गया।
-कैरी बैग को वैन किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लायी गयी।

-स्वच्छता ऐप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।
स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी के संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी राज्य की जनता और नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बधाई दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जतायी है।
राज्य शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा है कि यह झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग विनय कुमार चौबे के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी, कर्मी सफाई कर्मी और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से आगे भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों ने ली रेल पटरी उड़ाने की जिम्मेदारी
Next Article रांची में बाल पत्रकारों से रूबरू हुए हेमंत सोरेन, साझा किए विचार

Related Posts

Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.