Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 05:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों ने ली रेल पटरी उड़ाने की जिम्मेदारी
रांची

नक्सलियों ने ली रेल पटरी उड़ाने की जिम्मेदारी

November 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लातेहार। भाकपा माओवादियों ने बंद के दौरान लातेहार में रेल पटरी को उड़ाने की जिम्मेवारी ले ली है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा फेंक कर वारदात की पुष्टि की है।
लातेहार के डेमू – रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की देर रात रेलवे पटरी को विस्फोट कर उड़ा

दिया। इस घटना के बाद रेलवे लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। घटना के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर परचा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी ली है और माओवादी नेता प्रशांत बोस उनकी पत्नी शीला मरांडी की रिहाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादियों ने प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवंबर को झारखंड बंद की घोषणा की है । इसी बंदी को सफल बनाने के लिए माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया । विस्फोट काफी शक्तिशाली था इस कारण रेलवे ट्रक का अप और डाउन दोनों पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । घटना के थोड़ी देर बाद रेलवे ट्रैक से एक इंजन गुजरा जो क्षतिग्रस्त पटरी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर बेपटरी हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के तत्काल बाद रेलवे ने इस लाइन पर रेलवे का परिचालन रोक दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार एसपी अंजनी अंजन समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों के टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की । एसपी ने बताया कि इस घटना को माओवादियों ने ही अंजाम दिया है । पुलिस माओवादियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत कार्य आरंभ कर दिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माओवादियों के द्वारा रेलवे ट्रैक उड़ाने की घटना काफी दिनों के बाद अंजाम दी गई है। पूर्व में यह इलाका माओवादियों का सॉफ्ट टारगेट होता था ,जहां अक्सर माओवादी इस प्रकार की घटना को अंजाम देते थे। हाल के दिनों में माओवादियों के कमजोर होने के बाद इस प्रकार की घटना रुक गई थी। लेकिन शुक्रवार की रात एक बार फिर से माओवादियों ने रेलवे को अपना निशाना बनाकर पुलिस और रेलवे प्रशासन के समक्ष एक चुनौती खड़ी कर दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में भारत ने जीत का अपना रिकॉर्ड रखा बरकरार
Next Article शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड बना नंबर वन

Related Posts

Headlines

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026
Headlines

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026
Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.